न्यूमोनिया के हमले के बाद अपने स्वास्थ्य को लेकर लगातार उठते सवालों को देखते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने अपना ताजा मेडिक ल रिकार्ड जारी किया है। इस मेडिकल रिकार्ड के मुताबिक वह अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर देश की सेवा के लिए पूरी तरह फिट हैं।
उनकी डॉक्टर लिजा बार्डक ने कहा कि उनका मानसिक स्वास्थ्य बेहतरीन है। बार्डक ने चार दिन पहले 9/11 हमले की बरसी पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हिलेरी को चक्कर आने के बाद यह बयान जारी किया है। कार्यक्रम में हिलेरी को चक्कर आ गया था और वह लड़खड़ा कर गिरने वाली थीं लेकिन संभल गईं।
बाद में कहा गया कि उन्हें न्यूमोनिया के कारण चक्कर आया था। हालांकि स्वास्थ्य खराब होने की वजह से पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी को फंड इकट्ठा क रने के लिए कैलिफोर्निया के दौरे पर जाने का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। इससे 8 नवंबर को होने वाले अमेरिकी चुनाव को लेकर उनके मेडिकल फिटनेस पर सवाल खड़े होने लगे थे। वह अपना अभियान इस सप्ताह फिर शुरू करेंगी।