फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IS से लड़ने जा रहे अमेरिकी पोत पर महिला सैनिक ने दिया बच्चे को जन्म

Thu, 15 Sep 2016 12:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सेलर
विज्ञापन
अमेरिकी नेवी की सेलर ने जहाज पर ही एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। नेवी का कहना है कि महिला नाविक ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में नहीं बताया था और विमानवाहक पोत पर अचानक उसे पेट दर्द हुआ। इसी दौरान नाविक ने बेटी को जन्म दिया। 
विज्ञापन


अमेरिकी नेवी के अधिकारी ने पर्सियन गल्फ में यूएसएस ड्विट डी आइसेन हॉवर पर सेलर ने 3.1 किलोग्राम की बच्ची को जन्म दिया। मां और बच्ची दोनों सुकशल हैं। दोनों को एयरलिफ्ट कर पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नेवी अधिकारी का कहना है कि कमांड चेन को सेलर की प्रेग्नेंसी की जानकारी नहीं थी। नेवी के नियम के मुताबिक, डॉक्टर से पुष्टि होते ही दो हफ्तों के भीतर प्रेग्नेंसी के बारे में डिपार्टमेंट को सूचित करना होता है। हालांकि यह साफ नहीं हो सका है कि क्या महिला नाविक को प्रेग्नेंसी की जानकारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी नेवी का शिप पर्सियन गल्फ में 'ऑपरेशन इनहेरंट रिसॉल्व' के तहत काम कर रहा है। यह अभियान आईएस के खिलाफ चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें