फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा में संदिग्ध आतंकी हमले, पुलिसवाले को मारा चाकू, ट्रक से लोगों को रौंदा

Mon, 02 Oct 2017 05:27 AM IST
एजेंसी/ मॉन्ट्रियल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनाडा के एडमॉन्टन में संदिग्ध हमलावर ने दो अलग-अलग घटनाओं में एक ट्रैफिक पुलिस अधिकारी को चाकू मार दिया जबकि चार पैदल यात्रियों को ट्रक से टक्कर मार दी। पुलिस ने सिलसिलेवार हुई इन दोनों घटनाओं की बाबत एक संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार किया है और हमलों की आतंकी एंगल से जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि पहली घटना शनिवार की रात को एडमॉन्टन शहर में एक फुटबॉल स्टेडियम के बाहर हुई, जिसमें यातायात नियंत्रित कर रहे अधिकारी पर संदिग्ध व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया। घटना के कुछ घंटे बाद संदिग्ध हमलावर ने ट्रक पर सवार होकर चार पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी।

एडमॉन्टन पुलिस चीफ रॉड नेचट ने कहा कि हमारा मानना है कि हमलावर ऐसा व्यक्ति है जिसने अकेले ही दोनों घटनाओं को अंजाम दिया है। हालांकि हमारी जांच अभी प्रारंभिक चरण में है। घटनास्थल से मिले सबूतों के आधार पर हम दोनों हमलों की आतंकी एंगल से जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने अपने बयान में कहा है कि एडमॉन्टन स्टेडियम के बाहर कनाडा फुटबाल लीग के दौरान ट्रैफिक पुलिस अधिकारी और उनकी गाड़ी को एक सफेद रंग की शेवराले मालिबु कार ने शनिवार की रात 08 बजकर 15 मिनट पर टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुलिस अधिकारी करीब 15 फीट ऊपर उछल कर नीचे गिरा। इसके बाद एक तीस वर्षीय व्यक्ति कार से बाहर निकला और पुलिस अधिकारी पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस अधिकारी को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जबकि हमलावर पैदल भाग गया।

पुलिस के मुताबिक घटना के कुछ घंटे बाद पुलिस ने एक यू हॉल ट्रक को सुरक्षा जांच के लिए रोका। इस पर ट्रक चालक उसे शहर की ओर लेकर भागा। पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया। पुलिस के मुताबिक ट्रक चालक ने जानबूझकर अपनी गाड़ी पैदल यात्रियों पर चढ़ा दी। पुलिस का कहना है कि ये दोनों घटनाएं एक दूसरे से जुड़ी हुई हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें