ब्राजील से एक ऐसा मामला समाने आया है जो किसी चमत्कार से कम नहीं लग रहा। यहां एक ट्रक का साओ पाउलो और क्यूरिटिबा के बीच पलट जाने से बड़ा हादसा हो गया। मामला शनिवार का बताया जा रहा है। ट्रक लकड़ी की बल्लियां लेकर जा रहा था। उस दौरान ट्रक में एक गर्भवती महिला भी मौजूद थी। वह 39 हफ्ते की गर्भवती थी। हादसे में उस महिला की भी मौत हो गई लेकिन उसकी नवजात बच्ची बच गई। इस बात को किसी चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक महिला ने ट्रक ड्राइवर से लिफ्ट ली थी। हादसे के बारे में पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने सड़क पर पड़ी उन लकड़ियों को जब हटाया तो देखा कि उनके नीचे एक महिला का शव था। हादसे में उस गर्भवती महिला की मौत हो चुकी थी। लेकिन उसका पेट फटने से उसकी बच्ची बाहर निकली और सड़क किनारे चले गई। पुलिस को बच्ची वहां से थोड़ी ही दूरी पर रोती हुई मिली।
यहां तक की बच्ची की गर्भनाल भी लकड़ी से दबकर कट चुकी थी। पुलिस ने नवजात बच्ची को एंबुलेंस से अस्पताल तक पहुंचाया। वहां डॉक्टर और अन्य कर्मी भी यह जानकर हैरान थे कि इतने बड़े हादसे में गर्भवती महिला की मौत हो जाने के बाद भी उसकी बच्ची बच गई। सभी का मानना था कि बच्ची को भगवान ने बचाया है। इसलिए उन्होंने बच्ची का नाम गियोवान्ना रख दिया। जिसका मतलब है भगवान द्वारा बचाया गया। फिलहाल बच्ची पूरी तरह सुरक्षित है।