फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉबी जिंदल राष्ट्रपति पद की रेस से हटे

विज्ञापन
विज्ञापन
लुइजियाना के गवर्नर बॉबी जिंदल रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी पाने की रेस से हट गए हैं। अपनी चुनावी मुहिम को पर्याप्त समर्थन न मिल पाने के कारण उन्हें ये कदम उठाना पड़ा है।
विज्ञापन

हालांकि आयोवा राज्य में हुए चुनावों में उन्हें कुछ समर्थन मिला था, लेकिन पार्टी के राष्ट्र स्तरीय चुनाव में उनका प्रदर्शन लचर रहा है। मंगलवार को बॉबी जिंदल ने कहा, "ये मेरा समय नहीं है।"
बॉबी जिंदल भारतीय मूल के माता पिता की संतान हैं, लेकिन वो खुद भारतीय मूल का होने से दूरी बना कर रखते हैं।
जून में अपनी मुहिम का आगाज़ करते हुए उन्होंने कहा था, "हम भारतीय-अमेरिकी नहीं हैं, अफ्रीकी अमेरिकी नहीं हैं, आयरिश अमेरिकी नहीं हैं, अमीर अमेरिकी नहीं हैं या गरीब अमेरिकी नहीं हैं। हम सब बस अमेरिकी हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें