फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबामा ने अमेरिकी कपंनियों को दिया तगड़ा झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
देश के बाहर व्यवसाय कर रही अमेरिकी कंपनियों को अपने मुनाफे का 14 फीसदी कर के रूप में चुकाना होगा। बराक ओबामा प्रशासन यह प्रावधान अपने अगले बजट में शामिल करने जा रहा है। अब तक अमेरिकी कंपनियों को कर तभी चुकाना होता है जब वे मुनाफा अपने देश ले जाती हैं। प्रशासन यह भी चाहता है कि इन कंपनियों के भावी मुनाफे पर भी 19 प्रतिशत कर वसूला जाए।
विज्ञापन


अमेरिका का खरबों डॉलर विदेशों में जमा
 प्रशासन को इस कर से लगभग 238 अरब डॉलर मिलने की संभावना है। वो इसका इस्तेमाल सड़क, बिजली, परिवहन जैसी परियोजनाओं में करना चाहता है, जिस पर 478 अरब डॉलर खर्च होने का अनुमान है।विश्लेषकों का अनुमान है कि कराधान प्रणाली की छोटी सी चूक का फायदा उठा कर अमेरिकी कंपनियों ने लगभग 2.1 ट्रिलियन यानी 21 खरब डॉलर का मुनाफा विदेशों में जमा कर रखा है।

माइक्रोसॉफ़्ट, एपल, फाइजर और मर्क जैसी कंपनियां इनमें सबसे आगे हैं। अकेले जनरल इलेक्ट्रिक ने ही 110 अरब डॉलर का मुनाफ़ा विदेशों में जमा कर रखा है, पर देश नहीं ले जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें