फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत यात्रा के दौरान बराक को 3,000 तो मिशेल को 1,500 डॉलर के मिले थे उपहार

Thu, 18 Jan 2018 12:32 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी- बराक ओबामा
विज्ञापन

पूर्व अमेरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को साल 2015 में गणतंत्र दिवस के मौके पर की गई भारत दौरे के दौरान 3,000 डॉलर मूल्य के उपहार मिले थे। यह जानकारी अमेरिकी राज्य विभाग ने दी है। ओबामा अमेरिका के पहले राष्ट्रपति थे जिन्होंने साल 2015 में गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा लिया था। राज्य के प्रोटोकॉल कार्यालय विभाग के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओबामा को 1946 में अमेरिका से भारतीय संविधान सभा को मिले एक टेलिग्राम की प्रतिकृति और भारत के संवैधानिक बहस पर एक रिपोर्ट के कवर पेज को दिया था। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने बराक को उपहार के तौर पर मारियन एंडरसन की एक तस्वीर, ढक्कन पर बनी पेंटिंग, उनके 18 नवंबर, 1957 को दिए भारतीय रेडियो इंटरव्यू की सीडी और हाथ से बनाया गया नक्काशीदार जाली बॉक्स जिसमें लकड़ी की एक कुंडी लगी हुई थी। इसके अलावा नीली, लाल, पीली और क्रीम कलर की शाहमीना शॉल भी शामिल थी। अमरीकी विभाग ने इन उपहारों की कीमत 1,231 डॉलर आंकी है।

मोदी के अलावा बराक को राजघाट समाधी समिति की तरफ से भी उपहार मिले थे। जिसमें महात्मा गांधी का चरखा और बापू द्वारा बताए गए 7 सामाजिक अपराधों को एक कपड़े पर लिखकर दिया गया था। उन्हें राष्ट्रपिता की किताब जिसका नाम एन ऑटोबायोग्राफी- द स्टोरी ऑफ माई एक्पेरिमेंट्स विद दा ट्रूथ और लकड़ी पर बना कांस्य रंग का बस्ट दिया गया था। बराक की पत्नी मिशेल ओबामा को 1,500 डॉलर की कीमत के उपहार दिए गए थे। सभी उपहारों को राष्ट्रीय पुरालेख को दे दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें