फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका पर फिर भड़का उत्तर कोरिया, बोला- असभ्य व्यवहार के लिए माफी मांगे यूएस

Thu, 18 Jan 2018 12:13 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
kim jong
विज्ञापन

उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच गतिरोध लगातार जारी है। उत्तर कोरिया के परमाणु प्रेम की वजह से दोनों ही देशों के प्रमुखों के बीच लगातार बयानबाजी होती रहती है। उत्तर कोरिया ने अब मांग की है कि अपने अपमानजनक और असभ्य बयानों के लिए यूएस माफी मांगे। 

विज्ञापन


क्योंकि वह देश के आधिकारिक नाम डेमोक्रेटिक पीपल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया का उपयोग करने में विफल रहा है। उत्तर कोरिया के काउंसलर री सांग चोल ने गुरुवार को यूएन कमेटी की एक मीटिंग में यह मांग की। 

आश्चर्य जताते हुए उन्होंने कहा कि एक डिप्लोमेट के कर छूट कार्ड को शुरुआती दिसंबर में उन्होंने नवीनीकरण के लिए भेजा था, जब वो कार्ड वापस आया तो उसमें देश का नाम उत्तर कोरिया था। री ने कहा कि पहले उन्हें लगा कि यह एक टेक्निकल गलती है लेकिन उन्हें तब झटका लगा जब उन्होंने सुना कि यूएस के विदेश मंत्रालय ने देश का नाम बदलने से मना कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें