अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। ओबामा की नजर में मोदी बेबाकी से अपनी बात रखने वाले एक ईमानदार राजनेता हैं, जिनके पास भारत को लेकर एक स्पष्ट दृष्टि है।
व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जोश अर्नेस्ट ने बुधवार को अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि, ‘प्रधानमंत्री मोदी को राष्ट्रपति ओबामा एक ऐसा व्यक्ति मानते हैं जो ईमानदार और बेबाक हैं। उन्हें तथ्यों से लेकर अपने देश के समक्ष उत्पन्न मुद्दों और हमारे संबंध के बारे में स्पष्ट समझ है।’