अमरीकी राज्य कैलिफोर्निया के सैन बर्नारडिनो में हुई गोलीबारी में 14 लोग मारे गए हैं और 17 अन्य घायल हुए हैं।
पुलिस कार्रवाई में शामिल एक अधिकारी के मुताबिक पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो संदिग्ध हमलावर भी मारे गए हैं। इनमें एक पुरुष और एक महिला शामिल हैं।
पुलिस ने एक तीसरे व्यक्ति को हिरासत में लिया है, लेकिन अभी ये साफ नहीं हो पाया है कि उस व्यक्ति का इस गोलीबारी से सीधा कोई संबंध है या नहीं।
सैन बर्नारडिनो के पुलिस प्रमुख के अनुसार गोलीबारी विकलांग लोगों के लिए बनाए गए एक सामाजिक सेवा केंद्र पर उस समय हुई जब वहां एक कार्यक्रम चल रहा था।
पुलिस इमारत में एक संदेहास्पद बैग मिला है, पुलिस ने उसमें विस्फोटक होने की आशंका जताई है। बैग मिलने के बाद इमारत को खाली करा लिया गया है।