फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्लामिक आतंकवाद शब्द पर रोक लगाने का ओबामा ने किया बचाव

Fri, 30 Sep 2016 05:08 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस्लामिक आतंकवाद शब्द पर रोक लगाने के अपने फैसले बचाव किया है। उन्होंने कहा कि यह एक तरह से जानबूझकर बनाया गया मुद्दा है इसलिए लोगों की जान लेने वाले लोगों के साथ इस्लाम को जोड़ने का कोई तर्क नहीं है। वर्जिनिया के सैन्य टाउन हॉल में बोलते हुए ओबामा ने कहा कि सच्चाई यह है कि यह एक ऐसा मुद्दा है जिसे गढ़ा गया है।
विज्ञापन


इस बात को लेकर कोई संदेह नहीं है कि अलकायदा या आईएस जैसे आतंकवादी संगठनों ने बर्बरता एवं मौत को सही ठहराने के लिए तथ्यों को तोड़ा मरोड़ा और इस्लाम के ठेकेदार होने का दावा किया है।

ओबामा ने कहा कि उन्होंने बेहद सावधानी से हमेशा यह सुनिश्चित करने की कोशिश की है कि इन हत्यारों को अमेरिका समेत विश्व भर में रहने वाले उन करोड़ों मुस्लिमों के साथ नहीं जोड़ा जाए जो शांतिप्रिय हैं, जिम्मेदार हैं, जो इस देश की सेना में हैं, पुलिस अधिकारी हैं, दमकलकर्मी हैं, शिक्षक हैं, पड़ोसी हैं और मित्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें