फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सीरिया ही रासायनिक हमले के पीछे'

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि अमेरिका इस नतीजे पर पहुंचा है कि सीरिया सरकार ने ही पिछले सप्ताह दमिश्क के पास रासायनिक हथियारों से हमला कराया था।
विज्ञापन


लेकिन ओबामा ने ये भी कहा कि उन्होने सीरिया के ख़िलाफ़ सैन्य कार्रवाई के बारे में अभी कोई फ़ैसला नहीं किया है, पर भविष्य में ऐसे किसी भी क़दम का उद्देश्य रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल के प्रति डर पैदा करना होगा।

एक अमेरिकी प्रसारक पीबीएस को दिए इंटरव्यू में ओबामा ने कहा है कि वो मानते हैं कि सीरियाई सरकार ही इस हमले के लिए ज़िम्मेदार है और वो तुरंत चेतावनी भेजना चाहते हैं।
विज्ञापन


उन्होने कहा कि रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल अमेरिकी हितों के ख़िलाफ़ औऱ इस वक्त धनुष से तीर छोड़ना सीरिया के युद्ध में सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

ये बयान ऐसे समय में आया है जब संयुक्त राष्ट्र में सीरिया को लेकर खींचतान चल रही है।

संयुक्त राष्ट्र में खींचतान

इस बीच, ब्रिटेन ने सुरक्षा परिषद में एक प्रस्ताव रखकर सीरिया में नागरिक अधिकारों की सुरक्षा के लिए कार्रवाई को अधिकृत किए जाने की कोशिश की है जबकि सीरिया के सहयोगी रूस ने इस प्रस्ताव पर असहमति जताई है।

इससे संयुक्त राष्ट्र में कूटनीतिक रूकावटें पैदा हो गई हैं जो सीरिया के मुद्दे पर लंबे समय से चली आ रही हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में रूस के रवैये की आलोचना की है और कहा है कि कूटनीतिक कमज़ोरियों को सीरियाई सरकार के बचाव की वजह नहीं बनने दिया जा सकता।

इस सवाल के जवाब में कि सीरिया पर सीमित कार्रवाई करने से क्या हासिल होगा, ओबामा ने कहा कि ‘‘इससे बशर-अल-असद सरकार को एक सख़्त संदेश जाएगा कि वो दोबारा ऐसा ना करें।’’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें