फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इरमा: मयामी में चेतावनी के बावजूद, घर खाली करने को तैयार नहीं हैं लोग

Tue, 12 Sep 2017 11:25 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
इरमा तूफान
विज्ञापन
इन दिनों अमेरिका के कई शहरों में इरमा तूफान ने तबाही मचा रखी है। क्यूबा में तबाही मचाने के बाद रविवार को इरमा, अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत के तट से टकराया। इसके चलते दक्षिण में स्थित उष्णकटिबंधीय द्वीपों के समूह फ्लोरिडा कीज में 200 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं। इस तूफान के चलते मयामी में भारी बारिश भी शुरू हो गई है। साथ ही कई जगह बिजली गुल होने की भी खबरें हैं। 
विज्ञापन


तूफान को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है। मयामी बीच जो अक्सल युवा सैलानियों से भरा रहाता था, वह शनिवार से वीरान पड़ा है। तूफान की चेतावनी मिलने के बाद बीच के किराने बने होटल और रेस्टोरेंट शुक्रवार को आखिरी समय में बंद कर दिए गए। 

ऐसे में कुछ स्थानीय लोग प्रशासन की चेतावनी के बाद भी बीच खाली नहीं कर रहे हैं। उनका कहा है कि वह इस यहीं पैदा हुए हैं और उन्हें तूफान से कोई खतरा नहीं है। उनका कहना है कि समुंद्र प्याले में रखी चाय की तरह शांत है, उसमें कोई हलचल नहीं है। 
विज्ञापन


पढ़ें: इरमा ने मचाई तबाही, फ्लोरिडा में तीन की मौत

प्रशासन ने तूफान की चेतावनी के बाद लगभग 6.3 मिलियन लोगों को राज्य खाली करने का सुझाव दिया है। अथॉरिटी ने जानलेवा बवंडर और समुद्री लहरों की चेतावनी जारी की है, जिसमें बताया गया है कि समुद्र की लहरें सामान्य से लगभग 15 फिट ऊंची उठ सकती हैं। 

ऐसे समय में एक युवक बीच पर बिना डर के बैठा हुआ था। उसने बताया कि मैं इस जगह को जानता हूं, यह मेरा आईलैंड है। मैं इसे खाली करके नहीं जा रहा हूं।

पढ़ें: हजार बमों की ताकत वाले चक्रवातीय तूफान इरमा से 10 लोगों की मौत

गौरतलब है कि इरमा के तूफान से जान बचाने के लिए लोग सुरक्षित ठिकाने तलाश रहे हैं। होटल पूरी तरह भर चुके हैं। जान बचाने के कई लोग 1500 किलोमीटर दूर ओहायो तक पहुंचे हैं। फ्लोरिडा में बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं। ऐसे में भारतीय दूतावास ने भी राहत एवं बचाव उपायों में ताकत झोंक दी है। फ्लोरिडा में भारतीय-अमेरिकी नागरिकों की आबादी करीब 1.20 लाख है। इनमें से हजारों लोग मयामी, फोर्ट लोडरडेल और टेम्पा में रहते हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें