फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम देशों के बैन पर ट्रंप के खिलाफ उतरीं एंजेलिना

Sat, 04 Feb 2017 06:14 AM IST
एजेंसी/ न्यूयॉर्क 
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की विवादित इमीग्रेशन पॉलिसी के विरोध में हॉलीवुड अभिनेत्री एजेलिना जोली भी खड़ी हो गई हैं। उन्होंने कहा कि वह सबसे कमजोर लोगों को आश्रय देने के अपने देश के इतिहास पर गर्व करती हैं। 
विज्ञापन


अमेरिकियों ने संस्कृति, भूगोल, जातीयता और धर्म से बढ़कर मानव अधिकार को महत्व देने वाली सोच और विचार के लिए अपना खून बहाया है। एंजेलिना ने बताया कि अमेरिका में शरणार्थियों के पुनर्वास को रोकने और सात मुस्लिम बहुल देशों के नागरिकों को अमेरिका में प्रवेश से रोकने के निर्णय से पूरी दुनिया में हमारे दोस्त हमारे इसी रिकॉर्ड के कारण स्तब्ध रह गए हैं। 
 
विज्ञापन

शरणार्थियों का अमेरिका में प्रवेश अस्थाई रूप से प्रतिबंधित

ट्रंप ने 27 जनवरी को ईरान, इराक, लीबिया, सूडान, सोमालिया, सीरिया और यमन सहित सात देशों के नागरिकों और शरणार्थियों का अमेरिका में प्रवेश अस्थाई रूप से प्रतिबंधित करने की घोषणा की थी। इसके बाद उन्हें दुनिया भर में आलोचना का शिकार होना पड़ रहा है।

1 वर्षीय एंजेलिना ने लिखा, ‘छह बच्चों की मां होने के तौर पर मैं अपने और पूरे देश के बच्चों के लिए एक सुरक्षित देश चाहती हूं। लेकिन, मैं यह भी चाहती हूं कि शरणार्थी बच्चे जो आश्रय के हकदार हैं, उन्हें दयालु अमेरिका के समक्ष अपना मामला रखने का मौका जरूर मिले।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें