अमेरिका में सोमवार को एक भारतीय सिख इंद्रजीत सिंह मक्कड़ की एक व्यक्ति ने बेरहमी से पिटाई कर दी। सोमवार को एक हमलावार उनकी कार के निकट पहुंचा और भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा। नस्लीय टिप्पणी करते हुए हमलावर ने कहा कि बिल लादेन, आतंकवादी अपने घर वापस जाओ।
मक्कड़ को अमेरिकी नागरिकता मिली हुई है। इंद्रजीत सिंह मक्कड़ पर जब हमला किया गया तो वो अपने ग्रॉसरी स्टोर पर जा रहे थे।
हमलावरों ने रास्ते में ही उनकी कार रोक कर उनपर हमला कर दिया। हमलावरों ने कार से उन्हें बाहर निकाला और पीटना शुरू कर दिया। सिख कोअलिशन नाम के संगठन ने इस बात की जानकारी ट्विटर के जरिए शेयर की है।
हमलावरों ने मक्कड़ के मुंह पर बहुत तेज प्रहार किया जिससे वो बेहोश हो गए। इस हमले में मक्कड़ का खूब खून बहा। मक्कड़ की चीकबोन में फ्रेक्चर हो गया है। इस हमले के बाद मक्कड़ को पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। मक्कड़ के चेहरे पर 6 टांके लगे हैं।
इस हमले से खफा मक्कड़ ने कहा कि किसी भी अमेरिका के व्यक्ति को भारत में नहीं घुसने देना चाहिए। अमेरिका में अब भारतीय समुदायों के लोगों के साथ हिंसा, गालीगलौच और बुरा व्यवहार आम हो गया है।
Inderjit Singh Mukker was assaulted in a hate crime last night in Chicago. Full details here: http://t.co/jOmjGEFX6P pic.twitter.com/1qq6TP4fjc— Sikh Coalition (@sikh_coalition) September 9, 2015