फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हफ्ते की छुट्टी लेकर गोल्फ क्लब जाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप

Fri, 04 Aug 2017 01:19 PM IST
एजेंसी, भाषा
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रम्प
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो हफ्ते की छुट्टी लेकर न्यू जर्सी में अपने गोल्फ क्लब जाएंगे। लेकिन छुट्टी के दौरान भी वो कामकाज जारी रखेंगे। राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप पहली बार छुट्टी ले रहे हैं। हालांकि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के छुट्टी लेने पर ट्रंप उनकी आलोचना किया करते थे। 
विज्ञापन


व्हाइट हाउस की प्रेस उपसचिव लिंडसे ने बताया कि राष्ट्रपति कल छुट्टी के लिए बेडमिंस्टर निकलेंगे, लेकिन वो अपना काम जारी रखेंगे। लिंडसे ने ट्रंप की छुट्टी का बचाव करते हुए कहा कि व्हाइट हाउस की वेस्ट विंग की वातानुकूलन प्रणाली में सुधार होना है, इसलिए हम सभी को ये जगह छोड़नी होगी। 

लिंडसे ने कहा कि मरम्मत का काम कुशलता से हो सके इसके लिए ये जरूरी है कि हम सब उस जगह को छोड़ दें, हालांकि छुट्टी के दौरान भी राष्ट्रपति अपना काम जारी रखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें