अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि मैक्सिको सीमा पर दीवार खड़ी करने के लिए अगर जरूरी हुआ तो वो 'अमेरिकी सरकार को ठप' कर देंगे। एरिज़ोना के फिनिक्स में 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' रैली में समर्थकों को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि विपक्षी डेमोक्रैट सांसद अवरोधक की भूमिका निभा रहे हैं।
पढ़ें:- ट्रंप की फटकार से पाक नाराज, कहा- हमें नहीं चाहिए अमेरिका का पैसा
अपने 80 मिनट के भाषण में उन्होंने मीडिया पर भी निशाना साधा और उस पर अति दक्षिणपंथी समूहों को मंच प्रदान करने का आरोप लगाया। हालांकि एक अति दक्षिणपंथी रैली में हुई हिंसा पर दी गई अपनी विवादित टिप्पणी को दुहराने से वो बचे। इस हिंसा में एक महिला की मौत हो गई थी। उन्होंने वर्जीनिया के शॉर्लाट्सविले में हुई हिंसा के लिए 'सभी पक्षों' को जिम्मेदार ठहराया था जिसकी काफी आलोचना हुई थी।
पढ़ें:- अमेरिका को युद्ध की धमकी देने वाले उत्तरी कोरिया के जखीरे में क्या है
मैक्सिको सीमा पर 'विशाल और शानदार' दीवार
ट्रंप चाहते हैं कि अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने वाले लोगों को रोकने के लिए, मैक्सिको से लगी सीमा पर एक 'विशाल और शानदार' दीवार बनाने की उनकी विवादित योजना पर संसद उनका साथ दे। लेकिन सरकार के व्यय विधेयक में इस दीवार के खर्च के लिए आवंटन मंजूर कराने के लिए डेमोक्रैट सांसदों के समर्थन की जरूरत पड़ेगी जिसकी संभावना बहुत कम है।
अमेरिका की सुरक्षा को जोखिम में डाल रहे डेमोक्रैट सदस्य
मैक्सिको की सीमा
अपने भाषण में ट्रंप ने कहा कि, ''डेमोक्रैट सदस्य, दीवार बनाने की योजना का विरोध करके अमेरिका की सुरक्षा को जोखिम में डाल रहे हैं।'' उन्होंने कहा कि, ''अगर जरूरत पड़ी तो वो सरकार को ठप कर देने का भी खतरा उठाने को तैयार हैं।''
असल में ऐसा तब होता है जब संघीय सरकार के वित्तीय मामले से जुड़ा कोई विधेयक कांग्रेस से पास नहीं होता। ऐसी स्थिति में वो सारी सेवाएं ठप पड़ जाती हैं जो अतिवाश्यक की श्रेणी में नहीं आतीं।
जरूरत पड़ी तो ठप कर देंगे अपनी सरकार
ट्रंप ने कहा, "गतिरोध पैदा करने वाले डेमोक्रेट सदस्य चाहेंगे कि हम ऐसा न करें, लेकिन मेरा भरोसा करें कि अगर दीवार बनाने के लिए जरूरत पड़ी तो हम अपनी सरकार को ठप कर देंगे।" उन्होंने कहा कि 'अमेरिकी जनता ने प्रवासियों के प्रवेश पर नियंत्रण के लिए वोट दिया था।'
सरकार को ठप करने के लिए राष्ट्रपति को बस इतना करना है कि वो उस विधेयक पर हस्ताक्षर करने से मना कर दे जिसे कांग्रेस भेजेगी। संसद में नए बजट पर इसी पतझर में बहस होनी है और जबतक ये पास नहीं हो जाता एक अक्टूबर से सारी गतिविधियां ठप पड़ जाएंगी।