फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन उत्पीड़न आरोपों के बीच अमेरिकी सांसद की खुदकुशी

Fri, 15 Dec 2017 05:10 AM IST
एजेंसी, न्यूयॉर्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी प्रांत केंटकी के जनप्रतिनिधि और रिपब्लिकन सांसद डेन जॉनसन ने एक किशोरी के साथ यौन उत्पीड़न आरोपों के सार्वजनिक होने के बाद बुधवार को खुदकुशी कर ली। जॉनसन अपनी फेसबुक वॉल पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और मिशेल ओबामा की बंदरों से तुलना करने वाली एक पोस्ट भी लिख चुके हैं। उन पर नस्लवादी होने के आरोप भी लग चुके हैं। वह अपने चर्च में खुद को पोप की तरह पेश करते रहे हैं।
विज्ञापन


जांच अधिकारी डेव बिलिंग्स ने बताया कि फ्रैंकफर्ट से दक्षिण-पश्चिम स्थित एक पुल पर 57 वर्षीय जॉनसन के शरीर में एक गनशॉट देखा गया, जो बताता है कि उन्होंने खुदकुशी की है। उनकी गन भी उनके पार्थिव शरीर के साथ बरामद की गई। उन पर 2013 में अपने घर पर बेटी की 17 साल की दोस्त से यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे, जिसकी रिपोर्ट इसी सोमवार को ‘द केंटकी सेंटर फॉर इंवेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग’ में सार्वजनिक हुई थी। 2012 में नए साल की पार्टी के बाद बेटी की दोस्त के यौन उत्पीड़न को जॉनसन ने मंगलवार को ही खारिज किया था।

पढ़ें: ओबामा ने की PM मोदी से मुलाकात, कहा- भारतीय मुस्लिम सफल और एक हैं

डेन जॉनसन ने उन पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप को झूठा व राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने हाल ही में अमेरिकी आम चुनाव में 2016 में निर्वाचित हुए थे। उनकी फेसबुक पोस्ट पर कुछ नस्लवादी टिप्पणियों के सामने आने के बाद रिपब्लिकन नेताओं ने उनसे मैदान से बाहर होने का आग्रह किया था लेकिन उन्होंने इसे दरकिनार कर चुनाव में जीत हासिल की।
विज्ञापन


जॉनसन लुइसविले में जॉन ऑफ फायर चर्च के पादरी थे और खुद को पोप की तरह पेश करते थे। उन्होंने सरकारी स्कूलों में धार्मिक स्वतंत्रता के साथ बाइबल पढ़ाने संबंधी बिलों का पक्ष भी लिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें