आठ साल पहले जनरल एलेन ने इराक में अल-कायदा के खिलाफ हथियार बंद सुन्नी संगठनों को खड़ा करने के लिए अरब देशों के साथ मिलकर काम किया था।
अमरीकी राष्ट्रपति ओबामा के आईएस के खिलाफ अमरीकी नीति की घोषणा के ठीक एक दिन बाद जनरल एलेन को ये जिम्मेदारी दी गई है।
इस बीच आईएस से निपटने के लिए सऊदी अरब समेत दस अरब देशों ने अमरीका का साथ देने की घोषणा की है। अरब देशों के मंत्रियों और अमरीकी विदेश मंत्री जॉ़न केरी के बीच जेद्दाह में हुई बातचीत में ये फैसला किया गया।