फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US फायरिंग: 'पुरुषों को किस करते देख भड़क जाता था मतीन'

Mon, 13 Jun 2016 04:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
मतीन-सतारा का फाइल फोटो
विज्ञापन
अमेरिका के एक गे नाइट क्‍लब में 50 लोगों की गोली मारकर हत्‍या करने वाले 29 साल के उमर मतीन का पिछला रिकॉर्ड लड़ाई-झगड़े से भरा रहा है। लेकिन इस खूनी संहार का के पीछे मतीन की समलैंगिकों के प्रति घृणा माना जा रहा है, नाकि किसी धर्म विशेष के प्रति झुकाव।
विज्ञापन


एनबीसी न्यूज के मुताबिक हमलावर मतीन के पिता मीर सिद्दीकी ने कहा कि उसका मानना है कि उसका बेटा समलैंगिकों के प्रति घृणा से प्रेरित था, न कि अपने मुस्लिम धर्म से प्रेरित था। उसने कहा कि उसके बेटे उमर मतीन का धर्म से कोई लेना-देना नहीं था। उन्होंने बताया कि मतीन ने हाल ही में मियामी में अपनी पत्नी और बच्चे की मौजूदगी में दो पुरूषों को एक-दूसरे का चुंबन करते देखा था जिससे वह बेहद क्रोधित था।

मतीन भावनात्मक रूप से अस्थिर और मानसिक रूप से बीमार थाः सतारा

सतारा - फोटो : PTI
मतीन की पूर्व पत्नी सतारा ने एनबीसी न्यूज को बताया कि मतीन भावनात्मक रूप से अस्थिर और मानसिक रूप से बीमार था। सतारा ने कहा, "उनके बारे में मैं अभी यही बता सकती हूं। वह वास्तव में विक्षुब्ध थे, जब हम रिश्ते में थे तो वो मुझसे रोज मारपीट करते थे।"

सतारा ने बताया कि वो लोग 8 साल पहले आनलाइन मिले थे फिर शादी करने के लिए फ्लोरिडा आ गए, सतारा बताती हैं कि शादी के कुछ समय तक तो सब ठीक था लेकिन फिर उसने मारना गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके पूर्व पति ने जो किया, उसके बारे में जानकर वो सदमे में हैं।
विज्ञापन

गोलीबारी से पहले इमरजेंसी हेल्पलाइन को फोन किया था और इस्लामिक स्टेट जुड़े होने की बात कही थी मतीन ने

orlando - फोटो : Reuters
सतारा ने कहा, ''मैं कांपने और रोने लगी, क्योंकि मैं इस घटना में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके बारे में बहुत दुखी थी। इस घटना में जो लोग घायल हुए हैं और जिनका इलाज चल रहा है, मैं उनके साथ खड़ी हूं। मानवता के लिए समरसता होनी चाहिए। जिस व्यक्ति से मैं जीवन के किसी मोड़ पर जुड़ी रही, वह इस तरह की त्रासदी का कारण बना है। यह जानकर मैं बहुत व्यथित हूं।''

अमेरिकी टीवी नेटवर्क एनबीसी न्यूज के मुताबिक मतीन ने गोलीबारी से पहले इमरजेंसी हेल्पलाइन को फोन किया था और इस्लामिक स्टेट जुड़े होने की बात कही थी। आप को बता दें कि यह हमला 11 सितंबर 2001 को हुए आतंकी हमले के बाद हुए सबसे बड़ा हमला है।

फ्लोरिडा में एक गे नाइट क्लब पर अंधाधुंध गोलीबारी हुई और इस हमले में 50 लोगों की मौत हो गई है जबकि 53 लोग घायल हैं। उमर मतीन नाम के शख्स ने क्लब में घुसकर आधुनिक हथियारों से गोलियां बरसाईं। पुलिस ने करीब 3 घंटे की कार्रवाई के बाद मतीन को मार गिराया। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने घटना पर दुख जताते हुए इसे भीषण नरसंहार करार दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें