फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइव रिपोर्टिंग के दौरान महिला पत्रकार को मारा घूंसा, बाल खींचे

Mon, 13 Jun 2016 01:15 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
वो एक न्यूज चैनल पर लाइव थी। वो एंकर के सवालों के जवाब दे रही थीं। तभी पीछे से एक महिला आई, उसकी पीठ थपथपाई और इसके बाद जो हुआ, उसे देख दर्शकों ने दातों तले उंगलिया दबा लीं। 
विज्ञापन


एक महिला ने रिपोर्टिंग के दौरान ही महिला रिपोर्टर के बाल खींचकर पिटाई कर दी। बेहद चौकाने वाली वारदात अमेरिका के पेंसिलवानिया स्थित फिलाडेल्फिया के सिटी हॉल के बाहर की है।

मिरर की खबर के मुताबिक लाल जैकेट पहने आयरिस डेलगाडो नाम की महिला रिपोर्टर टेलेमुंडो62 न्यूज चैनल पर लाइव रिपोर्टिंग कर रही थी। एंकर ने महिला रिपोर्टर से फिजी ड्रिंक (गैस मिश्रित पेय) पर लगने वाले टैक्स को लेकर सवाल किया था। अगली स्लाइड में देखें वीडियो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्टर को लाइव पिटता देख एंकर के मुंह से निकल गई चीख

रिपोर्टर जवाब देकर वाइंड अप करने वाली ही थी कि हरी टीशर्ट पहने हुए एक महिला पीछे आई और उसकी पीठ थपथपाकर 'एक्सक्यूज मी' बोली। उसके बाद उसने रिपोर्टर पर हमला कर दिया। 

अपनी रिपोर्टर को पिटता देख एंकर के मुंह से 'आइ डिओस मियो' (ओ माय गॉड ) चीख निकल गई।

हमला क्यों और किसने किया, फिलहाल पता नहीं चला है। लेकिन इसी सिलसिले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है।

इधर रिपोर्टर आयरिस वारदात के बाद से छुट्टी पर हैं। उनके ऑफिस वालें कह रहे हैं कि ''शुक्र है कि आयरिस को ज्यादा चोट नहीं आई।" वे सब ऑफिस में उसे देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
देखें वीडियो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें