अमेरिका का कहना है कि उसने लीबिया की राजधानी त्रिपोली स्थित अपने दूतावास के कर्मचारियो को वहा से अस्थायी तौर पर हटा दिया है। अमेरिका ने सुरक्षा चिताओ की इसकी वजह बताया है।
एक दिन पहले ही लीबिया के अधिकारियो ने चेतावनी दी थी कि त्रिपोली हवाई अड्डे पर विरोधी लडाको के बीच लडाई जारी रही तो देश के टुकडे हो सकते है।
विदेश मत्री जॉन कैरी का कहना है कि त्रिपोली मे उनके कर्मचारियो के लिए 'खतरा' है। उनका कहना है कि हटाए गए कर्मचारियो मे मरीन गार्ड्स भी शामिल है जो दूतावास की सुरक्षा का जिम्मा सभाले हुए थे। मरीन गार्ड्स को ट्यूनीशिया भेजा गया है।
लीबिया मे वर्ष 2011 से ही अस्थिरता है जहा कई इलाको पर लडाको का नियत्रण है।