डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी की प्रबल दावेदार हिलेरी क्लिंटन की लोकप्रियता में गिरावट दिख रही है। वहीं, उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी बर्नी सैंडर्स ने पहली बार आंशिक बढ़त हासिल की है।
राष्ट्रीय स्तर पर हुए नए सर्वेक्षण के अनुसार 74 वर्षीय सैंडर्स का डेमोक्रेटिक पार्टी के 47 प्रतिशत प्राथमिक मतदाताओं ने समर्थन किया है जबकि हिलेरी की हिमायत 44 फीसदी लोगों ने की है।
एक महीने पहले, 68 वर्षीय हिलेरी का डेमोक्रेटिक पार्टी के 49 प्रतिशत प्राथमिक मतदाताओं ने समर्थन किया था। पिछली गर्मियों में हिलेरी को 46 अंकों की बढ़त थी।