फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबामा ने कहा रूस ने की बड़ी गलती

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि रूस के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों से साबित होगा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के क्राइमिया को रूस में मिलाकर गलती की है।
विज्ञापन


ओबामा ने नेशनल पब्लिक रेडियो से बातचीत में कहा कि कुछ महीनों पहले वॉशिंगटन में लोग कह रहे थे कि पुतिन रणनीति के महारथी हैं जिन्होंने पश्चिम को मात देकर रूस की ताकत को बढ़ाया है।
विज्ञापन


लेकिन अमरीकी राष्ट्रपति के मुताबिक अब रूस को प्रतिबंधों की कीमत चुकानी पड़ रही है और अब लोग सोचते हैं कि पुतिन ने जो किया, वो इतना कमाल भी नहीं था।

आंकड़े बताते हैं कि रूस धीरे-धीरे मंदी की तरफ बढ़ रहा है। इस साल रूसी मुद्रा रूबल में 40 प्रतिशत की गिरावट आई है जिसकी बड़ी वजह तेल के गिरते दाम हैं।

काइमिया के रूस में मिल जाने के बाद से अमरीका और यूरोपीय संघ ने रूस के खिलाफ कई कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें