फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका ने ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा प्रतिबंध किया लागू,  तेल और आर्थिक क्षेत्र निशाने पर

Mon, 05 Nov 2018 11:01 AM IST
भाषा
विज्ञापन
iran-america
विज्ञापन
अमेरिका ने ईरान के तेल और आर्थिक क्षेत्र को निशाना बनाते हुए दंडात्मक प्रतिबंध फिर से लागू किए हैं। विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने इसे ईरान के खिलाफ अब तक का सबसे कड़ा प्रतिबंध बताया है।
विज्ञापन


ये प्रतिबंध सोमवार को लागू हुए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मई में तेहरान के साथ बहुराष्ट्रीय परमाणु समझौते से अलग होने का विवादित फैसला लिया था। ये प्रतिबंध उसी के परिणाम हैं।
विज्ञापन


इन प्रतिबंधों के कारण ईरान के साथ कारोबार करने वाली तीसरे देशों की कंपनियां सीधे तौर पर प्रभावित होंगी।

इससे विश्व के तेल बाजार प्रभावित होंगे। हालांकि, अमेरिका ने आठ देशों को ईरान से तेल आयात जारी रखने की अस्थायी छूट दे रखी है।

पोम्पिओ ने ‘सीबीएस’ चैनल के ‘फेस दी नेशन’ से कहा, ‘अमेरिका की ओर से प्रतिबंध आज रात मध्य रात्रि से फिर से लागू होंगे।’ 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें