फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: H-1B वीजा के नए नियम से 75 हजार भारतीयों की नौकरी खतरे में

Tue, 02 Jan 2018 02:26 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका में रहने वाले भारतीयों के लिए बुरी खबर है। अमेरिका में ट्रंप प्रशासन 'बाय अमेरिकन, हायर अमेरिकन' की नीति के कारण ऐसे प्रस्ताव पर विचार कर रही है जिससे अमेरिका में रहने वाले अधिकतर भारतीयों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है।

विज्ञापन


पढ़ें: अमेरिका पर भड़का पाकिस्तान, बोला- फैक्ट और फिक्शन में अंतर, ट्रंप को देंगे जवाब

प्रस्ताव के मुताबिक उन विदेशी कर्मचारियों को अपना H-1B वीजा रखने से रोका जा सकता है जिनके ग्रीन कार्ड आवेदन लंबित पड़े हैं। इस मामले में अमेरिका भारतीयों के वीजा की अवधि नहीं बढ़ायेगा क्योंकि उनके ग्रीन कार्ड पहले से ही लंबित पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: आतंकियों का गढ़ बन चुके पाक को बड़ा झटका, US ने रोकी 1628 करोड़ की आर्थिक मदद

नियम के लागू हो जाने के बाद करीब 75 हजार भारतीयों को अमेरिका छोड़कर वापस भारत आना पड़ेगा। आपको बता दें कि अमेरिका 85 हजार नॉन-इमिग्रंट H-1B वीजा हर साल देता है जिसमें 70 फीसदी लोग भारतीय होते हैं। आईटी कंपनियां ज्यादा नियुक्तियां करती हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें