फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुसपैठियों पर अमेरिका सख्त, अवैध रूप से सीमा पार करने वालों पर दागे आंसू गैस के गोले

Wed, 02 Jan 2019 12:56 PM IST
Shani Mishra एपी, मेक्सिको
विज्ञापन
america tear gas fire - फोटो : self
विज्ञापन

अमेरिकी सीमा गश्त एजेंटों ने अवैध रूप से मेक्सिको सीमा पार करने की कोशिश में पथराव कर रहे आव्रजकों पर आंसू गैस के गोले छोड़े। इस दौरान 25 आव्रजकों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


अमेरिका की सीमा गश्ती एजेंसी ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी। 

नवंबर में सैन डिएगो की घटना के बाद यह ऐसा दूसरा मामला है।

एएफपी के एक पत्रकार के मुताबिक सोमवार रात करीब आठ बजे तकरीबन 100 लोगों का एक समूह प्लायस डि तिजुआना में सीमा के नजदीक जमा हुआ जहां अमेरिकी सीमा रक्षक गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सीमा पार करने की कोशिश की, जिसके जवाब में सीमा रक्षकों ने उनपर गोले दागे। 

अमेरिकी सीमाशुल्क और सीमा सुरक्षा एजेंसी (सीबीपी) ने कहा कि 45 आव्रजक वापस मैक्सिको चले गए हैं।

इससे पहले नवंबर के आखिर में भी तिजुआना इलाके में अमेरिकी सीमा अधिकारियों ने सीमापार करने की कोशिश कर रहे करीब पांच सौ आव्रजकों पर आंसू गैस के गोले और रबड़ की गोलियां दागी थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें