फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन से मुलाकात को लेकर उत्सुक: ट्रंप

Wed, 02 Jan 2019 09:13 AM IST
Shani Mishra भाषा, वाशिंगटन
विज्ञापन
donald trump - फोटो : ANI
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि वह उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन से मुलाकात को लेकर उत्सुक हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि किम ने एक दिन पहले ही अपने नववर्ष के संबोधन में कहा था कि यदि अमेरिका उसके खिलाफ दबाव बनाना और प्रतिबंध जारी रखता है तो वह अपने नरम रुख पर विचार करने को बाध्य होगा।

उत्तर कोरिया के शासक के भाषण का हवाला देते हुए ट्रंप ने ट्वीट किया है कि मैं भी चेयरमेन किम से मिलने को लेकर उत्सुक हूं, जिन्हें यह अहसास है कि उत्तर कोरिया में आर्थिक क्षमता कूट-कूट कर भरी है। 
विज्ञापन


उन्होंने लिखा कि किम जोंग उन कहते हैं कि उत्तर कोरिया कोई परमाणु हथियार नहीं बनाएगा, उनका परीक्षण नहीं करेगा और न ही उन्हें किसी और को देगा और वह राष्ट्रपति ट्रंप से किसी भी वक्त मिलने को तैयार हैं।
विज्ञापन


पिछले वर्ष जून में ट्रंप और किम के बीच सिंगापुर में बातचीत हुई थी और दोनों नेताओं के बीच उत्तर कोरिया के परमाणु निरस्त्रीकरण और अन्य मुद्दों पर सहमति बनी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें