फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका ने पिछले लंबित मामलों को निपटाने के लिए एच-1बी वीजा की प्रीमियम प्रोसेसिंग पर रोक बढ़ाई

Wed, 29 Aug 2018 12:39 PM IST
वाशिंगटन, भाषा
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका ने एच-1बी वीजा की प्रीमियम प्रोसेसिंग पर लगी अस्थायी रोक को और बढ़ा दिया है। वीजा पर प्रीमियम प्रोसेसिंग में कामकाज तेजी से किया जा रहा है। बता दें यह भारतीय आईटी पेशेवरों में काफी लोकप्रिय है। अमेरिका ने यह कदम पिछले लंबित मामलों को निपटाने के लिए उठाया है।

विज्ञापन


प्रीमियम प्रोसेसिंग के तहत एच-1बी वीजा आवेदन से संबंधित छानबीन का कामकाज औसतन छह महीने से घटकर 15 दिन रह जाता है। इसके लिए 1,225 डॉलर (86,181 रुपये) का शुल्क लिया जाता है। इससे कई कंपनियों को काफी फायदा होता है।

अमेरिका के नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) विभाग ने कल इस रोक की अवधि आगे और बढ़ाने की घोषणा की। समझा जाता है कि यह रोक अगले साल 19 फरवरी तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रीमियम प्रोसेसिंग के तहत यूएससीआईएस को एच-1बी वीजा आवेदन पर 15 दिन में अपनी प्रतिक्रिया देनी होती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें