फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका ने दी धमकी, उत्तर कोरिया ने एक भी मिसाइल दागी तो तुरंत देंगे जवाब

Fri, 18 Aug 2017 05:15 PM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन, टोक्यो
विज्ञापन
Donald Trump
विज्ञापन
अमेरिका ने उत्तर कोरिया को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उसने अमेरिका या उसके सहयोगी देशों पर एक भी मिसाइल दागी तो उसके खिलाफ बिना देरी के जवाबी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने कहा, ‘सैन्य कार्रवाई हमारी प्राथमिकता में शामिल नहीं है, लेकिन अगर उत्तर कोरिया ने अमेरिका, गुआम या उसके सहयोगी देशों - दक्षिण कोरिया और जापान पर एक भी मिसाइल छोड़ी तो हम हर तरह की कार्रवाई के लिए तैयार हैं।’

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि हम उत्तर कोरिया सरकार से बात करना चाहते हैं। सभी समस्याओं का समाधान बातचीत से संभव है।’

पढ़ेः- नई पाबंदियों से उत्तर कोरिया को होगा बड़ा आर्थिक नुकसान!

वहीं, अमेरिका के ही रक्षा मंत्री मैटिस ने कहा, ‘उत्तर कोरिया की ओर से पहली मिसाइल चलने के साथ ही उसे कड़ा जवाब दिया जाएगा।’ इस मौके पर जापानी रक्षा मंत्री ने भी जवाबी कार्रवाई के लिए पूरी तरह से तैयार होने की बात कही।
विज्ञापन


वहीं, टोक्यो पहुंचे अमेरिकी सेना के प्रमुख जोसेफ डनफोर्ड ने अपने जापानी समकक्ष एडमिरल कासुतोशी कवानो के साथ बैठक के बाद कहा, ‘उत्तर कोरिया की तरफ से होने वाला हमला दोनों ही देशों के खिलाफ कार्रवाई माना जाएगा।

उस पर दोनों देश जवाबी कार्रवाई कार्रवाई करेंगे। यह क्षेत्रीय सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण समय हैं। हम उत्तर कोरिया की ओर से होने वाले हमले के खिलाफ एकजुट हैं। हम एक दूसरे की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।’

पढ़ेः- उत्तर कोरिया के खिलाफ एकजुट होने के लिए पीएम मोदी ने किया ट्रंप का शुक्रिया

यह बयान एक ऐसे समय पर आया है, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रमुख रणनीतिकार स्टीव बैनन ने कहा है कि उत्तर कोरिया की ओर से पेश खतरे और उसकी परमाणु संबंधी महत्वाकांक्षा का कोई सैन्य समाधान नहीं है। हालांकि, ट्रंप ने हाल ही में संकल्प जताया था कि उत्तर कोरिया की आक्रामकता का जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें