अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में मतदान जारी है, जहां डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन और रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रंप में कड़ी जोर आजमाइश हो रही है। चुनावों के परिणामों का पता तो कल दोपहर तक ही चल सकेगा लेकिन भारतीय लोगों का झुकाव हिलेरी क्लिंटन की ओर ही दिखाई दे रहा है।
ज्यादातर लोगों की चाहत है कि हिलेरी ही अमेरिकी की राष्ट्रपति की कुर्सी तक पहुंचे। अमर उजाला डॉट कॉम द्वारा करवाए गए ऑनलाइन पोल में भी यही बात निकलकर सामने आई। डोनाल्ड ट्रंप के मुकाबले हिलेरी क्लिंटन को दोगुने से ज्यादा लोगों ने वोटिंग कर अपनी पहली पसंद बताया।
हालांकि असली परिणाम क्या होंगे यह तो अभी भविष्य के गर्त में ही है और लोगों को इसके लिए अगले 24 घंटों का इंतजार करना पड़ेगा। तो चलिए आपको बताते हैं कि किस तरह अमर उजाला के पोल में लोगों ने हिलेरी को चुना पहली पसंद।