फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांद पर जमा है एलियनों की फौज, टैंक से मचाएंगे धरती पर तबाही!

Fri, 12 May 2017 09:35 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
चांद पर जमा है एलियनों की फौज, टैंक से मचाएंगे धरती पर तबाही! - फोटो : Mirror
विज्ञापन
नासा ने हाल ही में अपने स्पेश सेंटर से कुछ तस्वीरें जारी की हैं। इन्हीं तस्वीरों में से एक में टैंक दिखा है, जिसकी लोकेशन चांद पर है। ये टैंक सिक्योरटीम10 नाम के ग्रुप ने ढूंढा है, जो दूसरी दुनिया के जीवों से संबंधित शोधकार्य में लगे हैं।
विज्ञापन

सिक्योरटीम10 का कहना है कि नासा इस बारे में पूरी जानकारी नहीं दे रहा है, जबकि उसी के द्वारा जारी तस्वीर मे चांद पर एलियनों का टैंक नजर आ रहा है। ये आने वाले समय में हम पृथ्वी वासियों के लिए खतरनाक हो सकता है।
यूट्यूब पर सिक्योरटीम10 नाम से चैनल चलाने वाले ये यूएफओ हंटर अमेरिकी स्पेश एजेंसी की हर गतिविधि पर नजर रखते हैं। इनका दावा है कि वो ब्रह्मांड में हो रही अजीब गतिविधियों पर नजर रखते हैं।
विज्ञापन

सिक्योरटीम के सदस्य टेलर ग्लॉकनर ने कहा कि हमें टैंक जैसी आकृति नासा की इस तस्वीर में दिखी है। ये दिखने में सामान्य आकार भले ही लग रही हो, पर ये प्राकृतिक नहीं, बल्कि कृत्रिम है। यानि कि एलियनों द्वारा बनाई गई है। ये पूरी तरह से हमारे टैंकों जैसा ही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें