फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप के सांसद हैं हमलावरों के निशाने पर, मेल में लिखा- 1 गिरा और 216 बाकी

Thu, 15 Jun 2017 02:54 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
- फोटो : Asian Age
विज्ञापन
अमेरिका के लुइसीनिया प्रांत के रिपब्लिकन सांसद स्टीव स्केलिस पर बुधवार को वर्जीनिया प्रांत के एलेक्जेंड्रिया में जानलेवा हमला हुआ। इस मामले में बड़ा मोड़ सामने आया है जिसके मुताबिक गोलीबारी के जरिए रिपब्लिकन पार्टी के सांसदों को निशाना बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन


इसकी पुष्टि खुद रिपब्लिकन पार्टी की लीडर ने की है, जिनका कहना है कि उन्हें एक धमकी भरी मेल आई है, जिसमें कहा गया है कि 1 को  गिरा दिया गया है और अभी 216 बाकी हैं। अंग्रेजी चेनल सीएनएन की खबर के मुताबिक क्लोडिया टेन्नी को ये मेल आया है। धमकी देने वाले ने कहा कि तुम लोगों की ऐसे हमले की उम्मीद नहीं होगी? 

ऐसा माना जा रहा है कि सांसदों को आम आदमी की जिदंगी की अहमियत बताने के लिए ये हमला किया गया है। दरअसल, इसका इशारा मेल भी दिया गया क्योंकि कहा गया कि तुम (सांसद) लोग अपने फायदे के लिए आम लोगों की जिंदगी खतरे में डाल देते हो और खुद की महंगी जिदंगी बचा लेते हो। दरअसल, टेन्नी वो महिला हैं, जो ट्रंप कैंपेन में  लंबे समय से जुड़ी हुई हैं। टेन्नी ने बताया कि उन्हें पहले भी
विज्ञापन

ऐसी मेल आ चुकी हैं।

दरअसल, बेसबॉल अभ्यास के दौरान हमलावर ने स्टीव पर 20 से 25 गोलियां दागीं। इसके बाद उन्हें घायल अवस्था में जॉर्ज वाशिंगटन यूनीवर्सिटी हॉस्पीटल ले जाया गया। उनके एक सहयोगी ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है।

वाशिंगटन उपनगर में सांसदों के बीच एक वार्षिक गेम से पहले बेसबॉल प्रैक्टिस में गोलीबारी हुई। गोलीबारी में रिपब्लिकन के सीनियर कांग्रेस सांसद स्टीव स्कैलीज समेत कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि अमेरिकी सांसद पर 25 गोलियां दागी गई।

रिपब्लिकन संसद सदस्य ब्रूक्स ने सीएनएन को बताया कि स्केलिस को कमर में गोली लगी। साथ ही दो लॉ अधिकारी और कांग्रेस के एक स्टाफ को भी गोली लगी है। मौके पर मौजूद ब्रुक्स ने बताया कि करीब 20-23 गोलियां चलाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें