फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन फ्रांसिस्को के एक गोदाम में गोलीबारी, चार लोगों की मौत

Thu, 15 Jun 2017 08:31 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सैन फ्रांसिस्को में यूनाइटेड पोस्‍टल सर्विस फैसिलिटी पर हुई गोलीबारी में संदिग्ध बंदूकधारी सहित चार लोगों की मौत हो गई है। यह गोलीबारी 17वीं स्ट्रीट और वरमोंट के क्षेत्र में हुई है।
विज्ञापन


समाचार एजेंसी रॉयटर के मुताबिक फायरिंग में कई लोग घायल भी हुए हैं। रॉयटर के मुताबिक पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फायरिंग करने वाले शख्स ने खुद को भी गोली मारी जिससे उसकी मौत हो गई है। सैन फ्रांसिस्को पुलिस ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पीड़ितों को प्रिस्किला चान और मार्क जकरबर्ग सैन फ्रांसिस्को जनरल हॉस्पिटल ले जाया गया है। पुलिस ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर छिपने की सलाह दी है।
विज्ञापन
#UPDATE: Shooter at UPS center in San Francisco shot and killed himself when confronted by officers says police: Reuters — ANI (@ANI_news) June 14, 2017
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें