अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रशासन को दक्षिण एशिया और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक योजना बनाने का आदेश दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद जब दोनों देशों के बीच कई समझौते हो जाएंगे तब इस योजना पर तेजी से काम शुरू होगा। एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि ट्रंप प्रशासन भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों में अभूतपूर्व संभावनाएं देख रहा है। पहली बार मोदी और ट्रंप की मुलाकात 26 जून को व्हाइट हाउस में हुई थी जो कि बहुत ही सफल रही थी।
अधिकारी ने बताया कि अमेरिका की प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के समय से राष्ट्रपति ट्रंप भारत के साथ रिश्तों में गर्मजोशी को बरकरार रखना चाहते थे और इसलिए उन्होंने आदेश दिया है कि हम दक्षिण एशिया और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए पर काम करें। अमेरिका के वरिष्ठ अधिकारी ऐसे क्षेत्रों को देख रहे हैं जहां दोनों का फायदा हो।
ये भी पढ़ेंः आतंकियों को समर्थन देने की पाक की भूमिका में नहीं दिखा कोई बदलाव
अधिकारी ने कहा कि राजनयिक सहयोग, सैन्य सहयोग, आर्थिक वृद्धि और विकास जैसे हर क्षेत्र में हम समस्याओं का अवलोकन कर रहे हैं। हम भारत के साथ अपने सहयोग बढ़ाना चाहते हैं और सच्चे साझीदार के रूप में आगे बढ़ना चाहते हैं।