फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

54 साल बाद अमेरिकी और क्यूबा ने एक-दूसरे के यहां खोले दूतावास

Tue, 21 Jul 2015 02:32 AM IST
एजेंसी/ वाशिंगटन
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका और क्यूबा ने अपने आपसी राजनयिक संबंधों को नए सिरे से शुरू करते हुए 54 साल बाद सोमवार को एक-दूसरे की राजधानी में दोबारा से दूतावासों को खोल दिए हैं। यह शीत युद्ध के समय से चली आ रही दोनों देशों के बीच की कटुता खत्म करने की दिशा में सबसे अहम कदम है।
विज्ञापन


शीत युद्ध के समय से धुर विरोधी रहे दोनों देश महीनों की बातचीत के बाद संबंधों को सुधारने और मिलजुलकर काम करने पर सहमत हुए थे। साथ ही एक-दूसरे के यहां दूतावास दोबारा से खोलने की 17 दिसंबर को घोषणा की थी। 1961 के बाद पहली बार वाशिंगटन स्थित हवाना के दूतावास में क्यूबा का झंडा लहराएगा।

इसके अलावा अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी अपने क्याबाई समकक्ष ब्रूनो रोड्रिगेज से औपचारिक बातचीत करेंगे और इसके बाद दोनों नेता संयुक्त प्रेस वार्ता करेंगे।
विज्ञापन


इससे पहले कट्टर कम्युनिस्ट क्यूबा को अलग रखने और उस पर व्यापार प्रतिबंध लगाने की अमेरिकी नीति का कोई असर नहीं पड़ा। ऐसे में वाशिंगटन के पास क्यूबा में लोकतंत्र और समृद्धि के लिए हवाना के साथ मिलकर काम करना बेहतर विकल्प था।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें