फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबामा को जहरीला ख़त, 18 साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और न्यूयॉर्क के मेयर माइकल ब्लूमबर्ग को रिसिन नाम के जहर में बुझे ख़त भेजने वाली एक अभिनेत्री को 18 साल की जेल की सजा हुई है।
विज्ञापन


टेक्सास की रहने वाली 36 वर्षीया शैनन रिचर्ड्सन ने अपने अलग हो चुके पति नथैनियल पर आरोप लगाया था कि उनको फंसाने के लिए उनके पति ने जहर में बुझे तीन ख़त भेजे थे।

शैनन ने अदालत को बताया, "मेरा मक़सद किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं था।" रिसिन एक प्राकृतिक प्रोटीन है जो अरंडी के पौधे में पाया जाता है। ये बेहद जहरीला होता है। इसे अरंडी के बीज से बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


पिछले साल दिसंबर में शैनन रिचर्ड्सन ने कबूल किया था कि उनके पास रिसिन ज़हर था और उन्होंने ये बनाया था। अपना दोष कबूल करने के समझौते के तहत एक संघीय जज ने उन्हें अधिकतम सज़ा और तीन लाख 67 हज़ार डॉलर जुर्माना भरने का आदेश दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

'छोटे-मोटे रोल'

फिल्मों की वेबसाइट आईएमडीबी के मुताबिक़ शैनन रिचर्ड्सन ने 'द वैंपायर डायरीज़' और 'द वॉकिंग डेड' जैसे टेलीविज़न धारावाहिकों में छोटे-मोटे रोल किए हैं।

अभियोजन पक्ष के वक़ीलों का कहना था कि शैनन ने इंटरनेट पर रिसिन बनाने की सामग्री ऑर्डर की, ज़हर बनाया और उसमें लिपटे तीन ख़त पोस्ट किए। इसके बाद वे पुलिस के पास गईं और अपने अलग हो चुके पति पर ये काम करने का आरोप लगाया।

बुधवार को अदालत में छह बच्चों की मां शैनन रिचर्डसन ने जज से माफ़ी माँगते हुए कहा, "मैं एक बुरी महिला नहीं हूं। मैं किसी को नुकसान पहुंचा ही नहीं सकती।"

शैनन ने जज से ''दया और सहानुभूति'' मांगी और कहा कि अपने छह बच्चों से अलग रहकर उन्हें पहले ही सजा मिल चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें