अमेरिका के कैलिफोर्निया में पिछले सप्ताह 71 वर्षीय सिख को बुरी तरह पीटने के आरोपी युवक ने शुक्रवार को कोर्ट में पेशी के दौरान अश्लील इशारे किए। इस दौरान वह हंस भी रहा था। आरोपी टेरॉन मैकएलिस्टर (18) के पिता डेरिल मैकएलिस्टर यूनियन सिटी के पुलिस प्रमुख हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टेरॉन ने कोर्ट में घुसते समय वहां ख़ड़े कैमरामैन को मिडिल फिंगर दिखाई। ऐसा उसने दो बार किया। उसे अपनी हरकत पर कोई पछतावा नहीं था। 6 अगस्त, 2018 को 71 वर्षीय साहिब सिंह नट्ट को सुबह की सैर के दौरान टेरॉन और उसके नाबालिग साथी ने बुरी तरह पीटा था।
यह घटना वहां लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई थी। फुटेज में दो युवक नट्ट को पीटते हुए दिख रहे हैं। पुलिस मामले में नस्लीय हमले के नजरिये से भी जांच कर रही है।