सर्वे में पता चला है कि जिन ऐप्स ने फेसबुक की जगह ली है वह हैं यू-ट्यूब, इंस्टाग्राम और स्नैपचैट। मॉनिका एंडरसन और जिंगजिंग जिआंग द्वारा संकलित इस सर्वे के अनुसार 51 फीसदी अमेरिकी युवाओं (13-17 उम्र) का कहना है कि वह फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं। वहीं 85 फीसदी यू-ट्यूब, 72 फीसदी इंस्टाग्राम और 62 फीसदी स्नैपचैट जैसे ऑनलाइन प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं।