फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश जहां ज्वालामुखी ने मचा दी तबाही, 500 से ज्यादा बार आया भूकंप, तस्वीरों में देखे भयानक मंजर

Tue, 08 May 2018 03:52 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
अमेरिका के हवाई द्वीप पर 43 साल में सबसे खतरनाक भूकंप आया है। अब तक यहां करीब 500 भूकंप आ चुके हैं जिसका कारण है यहां मौजूद दुनिया के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक किलुआ ज्वालामुखी का विकराल रूप लेना। यह बीते 4 मई को फट गया था। वहीं बीते पांच दिनों से यहां 500 बार भूकंप आ चुका है। जिसमें 13 बार रिएक्टर पैमाने पर तीव्रता 4 से ऊपर मापी गई। इनमें सबसे बड़ा भूकंप 6.9 की तीव्रता के साथ आया। इन भूकंप के झटकों से ही ज्वालामुखी ने पहले से अधिक विकराल रूप लिया।
विज्ञापन

2 of 8
धधकता लावा 330 फीट तक की छलांग लगा रहा है। जो करीब 4 लाख वर्ग फीट तक फैल चुका है। इसमें 10 जगह ऐसी हैं जहां से लावा निकल रहा है। 
विज्ञापन

3 of 8
इससे सल्फर डाई ऑक्साइड समेत कई जहरीली गैसें निकल रही हैं। जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक अंदर अभी और लावा मौजूद है जिस कारण यह अभी और निकल सकता है।

4 of 8
धधकते लावे की चपेट में आकर अभी तक 32 घर तबाह हो गए हैं। यहां के करीब 2,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया है। किलुआ ज्वालामुखी लुआ हीलो द्वीप पर स्थित पांच ज्वालामुखियों में से एक है।
विज्ञापन

5 of 8
इस ज्वालामुखी के फटने से इसके आसपास के जंगलों ने भी आग पकड़ ली है। इससे निकलने वाली भाप और आग ने यहां का तापमान और अधिक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

6 of 8
इस द्वीप पर करीब 1.89 लाख लोग रहते हैं। इसके अलावा इसे 89 लाख लोग देखने भी आते हैं। लेकिन इस लावे के कारण वॉल्कैनो नेशनल पार्क बंद कर दिया गया है। लेकिन फिर भी इससे काफी दूर खड़े होकर लोग फोटो ले रहे हैं।
विज्ञापन

7 of 8
इसकी भाप से लीलानी इलाके में एक दरार भी आ गई जिसकी पुष्टि गुरुवार देर रात की गई। वहीं यहां के निवासियों को पास के सामुदायिक केंद्र में शरण लेनी पड़ रही है। 
विज्ञापन

8 of 8
ड्रोन से ली गई फोटो और वीडियो में लावा सांप की तरह निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें