अमेरिका के डंबरी शहर में कैंसर का एक अजीबो-गरीब केस सामने आया। यहां एक 38 साल की महिला का डॉक्टरों ने बड़ा ऑपरेशन कर पेट से 132 पाउंड का ट्यूमर निकाला।
आप इस तस्वीर को देखकर हैरान होंगे, हफ्ते दर हफ्ते महिला का वजन तकरीबन 10 पाउंड बढ़ रहा था। इसके बाद हालत ये हो गई थी कि महिला के पेट का ट्यूमर 132 पाउंड का हो गया।
डॉक्टरों के लिए ये एक बड़ी चुनौती भी थी कि ऐसी हालत से महिला को बचाया जाए। वहीं मात्र दो महीने में महिला के शरीर की ये हालत देख हर कोई दंग है। बहरहाल ऑपरेशन सफल हो गया है और महिला की रिकवरी तेजी से हो रही है।