फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय मूल के डॉक्टर ने आठ साल के लड़के के उगा दिए नए कान

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय मूल के एक अमेरिकी डॉक्टर ने मेडिकल साइंस के अब तक के इतिहास में बड़ी ही चमत्कारी सर्जरी की है। इस डॉक्टर ने लगातार कई सर्जरी के बाद एक आठ साल के बच्चे का कान उगाने में कामयाबी हासिल की है।
विज्ञापन


दरअसल, अमेरिका के ओहिओ में रहने वाले एक परिवार में एक ऐसे बच्चे ने जन्म लिया जिसमें एक ऐसी दुर्लभ खामी थी जो बहुत ही कम बच्चों में देखने को मिलता है। एलिजा बेल ने बाइलेट्रल एट्रेसिया माइक्रोटिया नामक बीमारी के साथ जन्म लिया था। इस बीमारी में इंसान के कान का बाहरी विकास नहीं हो पाता साथ ही कान के बीच में छेद भी नहीं होता।

डॉक्टर अनंत मूर्ति ने जुलाई महीने की 28 तारीख को एलिजा की एक्रोन चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में अंतिम सर्जरी की। उन्होंने एलिजा के रिब कार्टिलेज से उसके कान बनाए।
विज्ञापन

विज्ञापन

परिवार के लिए चमत्कार

अपने बेटे के इस कामयाब सर्जरी के बारे में एलिजा की मां कोलीन बेल ने कहा, 'यह हमारे परिवार के लिए एक चमत्कार ही है। एलिजा में आए बदलाव से हम काफी हैरान हैं। उसके कान अपने आप ही विकसित हो रहे हैं जिससे वह आसानी से आवाजों को सुन सकता है।'

कोलीन ने बताया कि जब उनका बेटा एलिजा जब चार साल का था तभी यह सर्जरी शुरु की गई थी और अब तक कुल पांच सर्जरी हो चुकी है। उन्होंने बताया की डॉक्टर को कार्टिलेज को उगाने के लिए एलिजा के जांघ से त्वचा निकालनी पड़ी जिससे कि उसके सिर और कान में दूरी बनाई जा सके।

डॉक्टर मूर्ति ने बताया कि हमारा शरीर प्राकृतिक रुप से विकास करता है और वह चीजों को अपने तरीके से भरता है। हमें जरूरत होती है तो सिर्फ उन चीजों को ठीक तरीके से करने की। इसके लिए थोड़ा समय जरुर लगेगा लेकिन हम एलिजा के कान का ठीक से उगा सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें