कोलंबिया के शहर सैन प्रेडो के एक नाइटक्लब में ग्रेनेड फटने से कम से कम 36 लोग घायल हो गये। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से दो व्यक्तियों को शहर के अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। यह अस्पताल वेले डेल काउका राज्य में स्थित है।
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस ने कल बताया कि शनिवार की रात को हुए इस हमले का निशाना शायद इमारत के मालिक रहे होंगे। लेकिन अधिकारियों ने यह भी बताया कि इसके लिये कोई धमकी नहीं दी गयी थी।