फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 साल की ब्लॉगर, इंस्टाग्राम से कमाती है लाखों रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
डेनियल बर्नस्टीन 'वी वोर वॉट' के नाम से इंस्टाग्राम पर एक फैशन ब्लॉग चलाती हैं। डेनियल हर हफ्ते अपनी कोई भी एक साधारण सी तस्वीर पोस्ट करती हैं और उसमें पहने गए कपड़ो और जूतों, गहनो सभी के बारे में जानकारी भी देती हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा उस पोस्ट में कपड़े की ब्रॉन्ड का भी जिक्र होता है। लाखों लोग 'वी वोर वॉट' को फॉलो करते है। पर साधारण सी एक पोस्ट से कैसे बर्नस्टीन इतना कमा लेती हैं?

तो इसका पीछे का राज हम आपको बताते हैं। डेनियल उस पोस्ट में पहने गए कपड़ो और जूतों की वजह से इतना कमाती हैं।
विज्ञापन

हार्पर बाजार खर्च करता है ऐसी पोस्ट पर एक बिलियन

डेनियल के फॉलोअर ये बात जान नहीं पाते पर उस तस्वीर में पहने गए सभी कपडे़ और जूते किसी ना किसी ब्रॉन्‍ड के होते है। जिसको पहनने के लिए ब्रॉन्‍ड उसे हर एक पोस्ट का लाखों रुपए देती है।

उस एक पोस्ट के लिए सभी बड़े ब्रॉन्‍ड ऊंची से ऊंची कीमत लगाने को तैयार रहते हैं। 22 साल की ये लड़की एक पोस्ट से इतना कमा लेती है कि अच्छी खासी सेविंग कर लेती है।

फैशन ब्रॉड्स आजकल अपने प्रोडक्टस को लोगों तक पहुंचाने के लिए इंस्टाग्राम पर ये तरीका अपना रहा है। हार्पर बाजार हर साल इस तरह की पोस्ट पर एक बिलियन तक खर्च करता है।

हार्पर बाजार का कहना है कि अगर आपके पास हजार की संख्या में फॉलोअर हैं तो आप 500 से 5000 डॉलर तक आसानी से कमा सकते हैं। अगर ये आंकड़ा 6 मिलियन के ऊपर का है तो आप 20,000 से 100,000 डॉलर तक मात्र एक पोस्ट करके आसानी से कमा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें