अमरीकी में राष्ट्रपति पद के लिए
डेमेक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी हासिल करने की दौड़ में आगे चल रहीं
हिलेरी क्लिंटन ने अपना चुनाव अभियान शुरू कर दिया है। अपनी पहली बड़ी रैली में उन्होंने आम अमरीकी नागरिकों की मदद करने का वादा किया है।न्यूयॉर्क के रूजवेल्ट आइलैंड में हजारों समर्थकों को संबोधित करते हुए हिलेरी क्लिंटन ने अपनी मुख्य नीतियों की रूपरेखा पेश की। उन्होंने कामकाजी परिवारों की मदद करने का वादा करते हुए कहा, "जब तक आप आगे नहीं बढ़ोगे अमरीका आगे नहीं बढ़ सकता."उनके पति और पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और बेटी चेलसी क्लिंटन भी उनके साथ नजर आई। हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि यदि वे अगले साल राष्ट्रपति बनती हैं तो वे
सुनिश्चित करेंगे कि अर्थव्यवस्था सिर्फ़ शीर्ष लोगों के लिए ही नहीं बल्कि
आम अमरीकी नागरिकों के लिए भी काम करे।
हिलेरी को है उम्मीद
67 साल की क्लिंटन ने कहा, "समृद्धि सिर्फ़ सीईओ और वित्तीय प्रबंधकों के
लिए नहीं है, लोकतंत्र सिर्फ़ अरबपतियों और बड़ी कंपनियों के लिए ही नहीं
है।"अमरीका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन अब तक सिर्फ छोटे आयोजन
ही कर रहीं थी, लेकिन शनिवार को हुई रैली से उनके चुनाव अभियान ने रफ़्तार
पकड़ ली है।हिलेरी क्लिंटन को उम्मीद है कि वे अमरीका की पहली महिला
राष्ट्रपति होंगी. यदि वे कामयाब रहीं तो लगातार तीसरी पर व्हाइट हाऊस पर
डेमोक्रेटिक पार्टी काबिज होगी।अगले कुछ महीनों में हिलेरी क्लिंटन हर सप्ताह भाषण देकर अपनी नीतिया स्पष्ट करेंगी.