फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: टेस्ला प्रमुख मस्क ने ट्विटर को किया बाय-बाय, कहा- क्रूर है ट्विटर की दुनिया

Sun, 28 Oct 2018 01:24 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एलोन मस्क
विज्ञापन
एक ट्वीट के लिए 20 मिलियन डॉलर जुर्माना झेलने वाले टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलोन मस्क ने कहा कि उनका ट्वीट करना कारगर साबित हुआ। हालांकि, एलोन मस्क ने कहा कि वे कुछ समय के लिए ट्विटर बंद कर रहे हैं और ट्विटर से दूर रहेंगे।
विज्ञापन


मस्क पर 20 मिलियन डॉलरों का जुर्माना इस बात के लिए क्यूंकि उन्होंने ट्वीटर पर ऐलान किया था कि, उन्होंने इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता को निजी तौर पर लेने के लिए वित्त पोषण किया था।

हालांकि, संयुक्त राष्ट्र के न्यायाधीश ने इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता को निजी तौर पर लेने के लिए अगस्त में किये गए एलोन मस्क के ट्वीट पर टेस्ला और मस्क को सुरक्षा और विनिमय आयोग से 40 मिलियन डॉलर पर समझौता करने को कहा था। इस समझौते के मुताबिक एलोन को 20 मिलियन डॉलर का जुर्माना भरना होगा।
विज्ञापन


मस्क ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर कहा, 'ट्विटर पर लाइक पाना दुर्लभ हैं और आलोचना बेहद क्रूर होता  है। कितना कठिन है। लेकिन यह अच्छा है।'
 


एक ट्विटर उपयोगकर्ता ने उनसे पूछा, '20 मिलियन जुर्माने वाले ट्वीट पर आपका का क्या ख्याल है, उस पर 'पसंद का अनुपात कैसा रहा?।' मस्क ने ट्वीट के जवाब में कहा 'वर्थ इट' यानि काफी लायक ।

दरअसल एसइसी समझौते के मुताबिक एलोन मस्क टेस्ला कंपनी से जुड़ी कोई भी जानकारी सार्वजनिक करने से पहले इजाजत लेनी थी जो उन्होने नहीं ली। इस समझौते के तहत ट्विटर पर भी जानकारी साझ करने की अनुमति नहीं थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें