फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकाः कनेक्टिकट में हाउस पार्टी के दौरान फायरिंग, 13 घायल

Mon, 22 Aug 2016 05:57 AM IST
एजेंसी/ ब्रिजपोर्ट
विज्ञापन
कनेक्टिकट में फायरिंग - फोटो : NBC
विज्ञापन
अमेरिका के कनेक्टिकट में आयोजित एक हाउस पार्टी के दौरान कुछ अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी जिसमें 13 लोगों घायल हो गए। स्थानीय पुलिस इस हमले की जांच और हमलावरों की तलाश में जुट गई है। घाटलों में से कई की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


इस हमले के बारे में ब्रिजपोर्ट पुलिस का कहना है कि मकान के आसपास के झाड़ियों में छिपे दो हमलावरों ने पार्टी में मौजूद लोगों को निशाना बनाकर फायरिंग की। यह घटना रविवार की रात करीब 12 बजे के आसपास हुई। 

Update Connecticut shooting: 11 of 13 shot by 2 men hiding in bushes have sustained non-life threatening injuries.1 shot in face, 1 critical— ANI (@ANI_news) August 21, 2016
विज्ञापन



घटना के बाद स्थानीय पुलिस हमलावरों के तलाश में जुट गई है। इसके लिए वह प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ भी कर रही है। पुलिस इस पक्ष की भी जांच कर रही है कि कहीं वो हमलावर पार्टी में आए लोगों में से ही तो नहीं थे। हालांकि, अभी तक हमले के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें