ओसामा बिन लादेन की मौत पर किताब लिखना अमेरिकी सैन्य दस्ते नेवी सील के एक पूर्व सदस्य को महंगा पड़ गया है। मैट बिसोनेट नाम के यह पूर्व सदस्य अमेरिका द्वारा लादेन के परिसर में हुई कार्रवाई की योजना में शामिल थे। उन्होंने 2002 में ‘नो ईजी डे’ नाम से एक किताब लिखी थी, जो खूब बिक रही है।
किताब में मैट ने अपना नाम मार्क ओवन बताया था, लेकिन मैट एक गलती कर बैठे। उन्होंने अमेरिकी रक्षा मंत्रालय से इसकी अनुमति नहीं ली। इसके बदले अब मैट को किताब से होने वाली 70 लाख डॉलर की कमाई देनी पड़ेगी। इसके बदले रक्षा मंत्रालय उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं करेगा।
दरअसल, मैट ने नेवी सील में काम के दौरान काम की गोपनीयता को लेकर एक करार पर साइन किया था। लेकिन किताब लिखने के बाद उन्होंने इसे प्रकाशित करने से पहले अमेरिकी रक्षा मंत्रालय को नहीं बताया। अमेरिकी सेना के नियमों के मुताबिक, उसके किसी सदस्य को सरकार की इजाजत के बिना किसी अभियान से जुड़ी कोई भी सूचना सार्वजनिक करने का अधिकार नहीं है।