फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: अमेरिका ने सख्त किए वीजा नियम, अब सोशल मीडिया अकाउंट करना होगा सार्वजनिक; पहचान की गहराई से होगी जांच

Mon, 23 Jun 2025 08:05 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिका ने एफ, एम, और जे वीजा आवेदकों के लिए सोशल मीडिया अकाउंट 'पब्लिक' करना अनिवार्य किया। यह फैसला सुरक्षा जांच को मजबूत करने के लिए लिया गया है। नियम तुरंत लागू हुआ है और इसका मकसद खतरनाक तत्वों को अमेरिका में प्रवेश से रोकना है।

विज्ञापन
अमेरिकी झंडा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका ने वीजा जांच प्रक्रिया में सुरक्षा सख्त करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत अब एफ, एम, और जे कैटेगरी के नॉन-इमिग्रेंट वीजा के लिए आवेदन करने वाले सभी लोगों को अपनी सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स की प्राइवेसी सेटिंग ‘पब्लिक’ करनी होगी। इसका मकसद वीजा आवेदकों की पहचान की बेहतर जांच करना और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। यह नया नियम तुरंत लागू कर दिया गया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया को लेकर नया नियम क्यों, समझिए
मामले में यूएस दूतावास इंडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि हर वीजा आवेदन एक राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा निर्णय होता है। अमेरिका 2019 से ही वीजा आवेदन फॉर्म में सोशल मीडिया के यूजर नेम मांग रहा है, लेकिन अब सोशल मीडिया अकाउंट को सार्वजनिक करने को अनिवार्य कर दिया गया है ताकि आवेदकों की पूरी जांच की जा सके। इसके साथ ही अमेरिका का कहना है कि वे सभी उपलब्ध जानकारी का इस्तेमाल करते हैं ताकि ऐसे लोग अमेरिका न आ सकें जो देश की सुरक्षा के लिए खतरा हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- AI Plane Crash: 'पुरानी सर्जरी में लगे मेटल रॉड से हुई जले शवों की पहचान...', भाजपा विधायक हसमुख पटेल का दावा
विज्ञापन


सोशल मीडिया पब्लिक करने से निजता पर सवाल
हालांकि भारतीय नागरिकों की अमेरिका यात्रा को लेकर कोई प्रतिबंध नहीं लगा है, लेकिन वीजा प्रक्रिया में देरी की वजह से बहुत से छात्रों, नौकरीपेशा और पर्यटकों को अपने अमेरिका जाने के कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ सकता है। इसके अलावा, सोशल मीडिया को सार्वजनिक करने के नियम से कई लोगों की निजता को लेकर भी सवाल उठ सकते हैं। इस नए नियम और प्रतिबंधों का मकसद अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करना है, ताकि सभी वीजा आवेदक देश के लिए सुरक्षित और भरोसेमंद साबित हों।

भारतीयों को वीजा मिलने में देरी
बता दें कि भारत इस प्रतिबंध सूची में नहीं है और भारतीय नागरिकों के लिए अमेरिका के सभी वीजा जैसे बी1/बी2 (टूरिस्ट वीजा), एच1बी (वर्क वीजा), और एफ1 (स्टूडेंट वीजा) जारी किए जा रहे हैं। हालांकि, भारत में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावासों पर वीजा आवेदन बहुत ज्यादा हैं, जिसकी वजह से इंटरव्यू के लिए महीनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। कई जगहों पर वीजा इंटरव्यू की बुकिंग 10 से 12 महीने पहले तक पूरी हो चुकी है।

ये भी पढ़ें:- DGCA: एअर इंडिया के गुरुग्राम बेस पर डीजीसीए ने शुरू किया ऑडिट, FDTL उल्लंघन के लिए कारण बताओ नोटिस भी भेजा

12 देशों के नागरिकों पर लगाया था यात्रा प्रतिबंध
गौरतलब है कि अमेरिका लगातार अपने वीजा को लेकर सुरक्षा और जांच प्रक्रिया सख्त करने में लगा है। इससे पहले भी बीते नौ जून को अमेरिका ने 12 देशों के नागरिकों को पूरी तरह से अमेरिका का वीजा देने पर रोक लगा दी गई है। इन 12 देशों की सूची में अफगानिस्तान, म्यांमार, चाड, रिपब्लिक ऑफ कांगो, इक्वेटोरियल गिनी, एरीट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन शामिल है। 

विज्ञापन


वहीं सात अन्य देशों के लिए कुछ वीजा श्रेणियों में कड़े नियम लागू किए गए हैं। इसमें बुरुंडी, क्यूबा, लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला का नाम शामिल है। ध्यान रहे कि अमेरिका की तरफ से यह कदम उन देशों को लेकर उठाया गया है जिन्हें वो अपने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से जोखिम भरे माना है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें