फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्याग: जापान की पूर्व राजकुमारी महल छोड़कर एक बेडरूम के फ्लैट में रहेंगी, पति के साथ पहुंचीं न्यूयॉर्क

Mon, 15 Nov 2021 06:33 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, न्यूयॉर्क

सार

जापान की राजकुमारी माको और उनके पति कोमुरो रविवार सुबह जेएफके हवाई अड्डे से निकलते समय अपना सामान खुद उठाए नजर आए। कोमुरो यहां एक निजी कानूनी फर्म में करते हैं। 30 वर्षीय माको को एक आम आमदी से विवाह करने पर राजकुमारी का दर्जा व शाही सुविधाओं का त्याग करना पड़ा था।
विज्ञापन
राजकुमारी माको और उनके प्रेमी केई कोमुरो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने प्यार के लिए राजमहलों का सुख व ऐश्वर्य छोड़कर आम आदमी का जीवन जीने के लिए जापान की राजकुमारी माको न्यूयॉर्क पहुंच गई हैं। जापान के अगले राजा युवराज फूमिहितो की सबसे बड़ी बेटी और सम्राट नारूहितो की भतीजी माको को यहां किराए के एक बेडरूम के फ्लैट में रहना होगा।

विज्ञापन


माको और उनके पति कोमुरो रविवार सुबह जेएफके हवाई अड्डे से निकलते समय अपना सामान खुद उठाए नजर आए। कोमुरो यहां एक निजी कानूनी फर्म में करते हैं। 30 वर्षीय माको को एक आम आमदी से विवाह करने पर राजकुमारी का दर्जा व शाही सुविधाओं का त्याग करना पड़ा था।

माको ने मुआवजा लेने से भी कर दिया था इनकार
राजकुमारी माको ने शाही दर्जा छोड़ने के एवज में मिलने वाला 8.90 लाख डॉलर का मुआवजा लेने से इनकार कर दिया था। इस विवाह का भी काफी विरोध हुआ। कई नागरिकों का तर्क था कि वे टैक्स चुकाते हैं, जिससे राज परिवार का खर्ज चलता है, इसलिए राजकुमारी के विवाह में उनकी भी सुनी जानी चाहिए थी। उन्हें अंदेशा है कि कोमुरो वित्तीय जरूरतों के लिए राज परिवार पर निर्भर हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें